सिडनी, 5 मार्च।  अनुभवी क्रिकेटर मिताली राज और भारतीय पुरुष टीम के कप्तान विराट कोहली ने आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय टीम को बधाई दी है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली यह टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला टीम बनी है।

Advertisement

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर गुरुवार को भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जाने वाला पहला सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे भारत को फाइनल में प्रवेश मिला।

Advertisement

इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है, इसलिए भारतीय टीम को ग्रुप दौर का अंत पहले स्थान पर करने के कारण फाइनल में जगह मिली।

वनडे में महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने ट्वीट कर लिखा, "एक भारतीय होने के नाते, मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि हमारी टीम फाइनल में पहुंची है। लेकिन एक क्रिकेटर के तौर पर मुझे इंग्लैंड की खिलाड़ियों के लिए बुरा लगा। मैं कभी अपनी टीम को इस स्थिति में नहीं देखना चाहूंगी। लेकिन नियम इसी तरह के हैं। बधाई हो लड़कियों। यह बड़ी बात है।"

कोहली ने भी ट्वीटर के माध्यम से टीम को बधाई संदेश देते हुए लिखा, "भारतीय महिला टीम को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने पर बधाई। हमें आप पर गर्व है। फाइनल के लिए शुभकामनाएंगे।"

वहीं अनुभवी महिला तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने लिखा, "फाइनल में पहुंचने पर टीम को बधाई। ग्रुप दौर में शानदार प्रदर्शन के बाद आप इसकी हकदार थीं। सिर्फ एक और मैच बचा है। बधाई हो।"

Advertisement

पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग भी बधाई देने वालों की कतार में शामिल हैं।

उन्होंने लिखा, "सेमीफाइनल देखना पसंद करता लेकिन इंद्र देवता के आगे कौन जीत सकता है। मेहनत का परिणाम अच्छा मिलता है। भारतीय महिला टीम को बधाई हो। रविवार के लिए शुभकामनाएं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार