श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड के स्पिन ऑलराउंडर मोईन अली का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।

Advertisement

गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम अभी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका में है जहां टीम 14 जनवरी को पहला मुकाबला गाले के मैदान पर खेलेगी।

Advertisement

इंग्लैंड की टीम के श्रीलंका पहुंचने के बाद 3 जनवरी को सभी खिलाड़ियों का पीसीआर टेस्ट हुआ जहां मोईन अली का टेस्ट पॉजिटिव आया है। और अब इस ऑलराउंडर को 10 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा और 13 जनवरी तक मोईन अली पूरी टीम से दूर रहेंगे। इस हिसाब से मोईन अली का पहले टेस्ट मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल होने की संभावना ना के बराबर है।


इसके अलावा अन्य सभी खिलाड़ियों का दोबारा टेस्ट होगा और अगर उनका टेस्ट नेगेटिव आता है तभी वह बुधवार यानी 6 जनवरी से अभ्यास शुरू कर सकते।

गौरतलब है कि इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी जिसका पहला मुकाबला 14 जनवरी को गाले के मैदान और तो वहीं दूसरा मैच 22 जनवरी को खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार