लंदन/नई दिल्ली, 29 जुलाई (हि.स.) । इंग्लैंड के बल्लेबाज मोईन अली भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान एक रिस्ट बैंड पहनने के चलते विवादों में घिर गए हैं। मोईन अली भारत और इंग्लैंड के बीच साउथम्पटन में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान एक रिस्ट बैंड पहने हुए दिखाई दिए, जिस पर लिखा था 'सेव गाजा, फ्री फिलिस्तीन' (गाजा को बचाओ और फिलीस्तीन को मुक्त करो)।

Advertisement

आईसीसी ड्रैस कोड के उल्लंघन और अनुचित आचरण को लेकर अली की जांच कर रही है। आईसीसी के नियमों के मुताबिक, कोई भी खिलाड़ी या टीम अधिकारी बिना अपने क्रिकेट बोर्ड की इजाजत के किसी संदेश वाला आर्म बैंड, कपड़ा या फिर अन्य किसी चीज का इस्तेमाल नहीं कर सकता।

Advertisement

मैदान पर किसी खिलाड़ी को राजनीतिक, धार्मिक और नस्ल से जुड़े किसी संदेश के प्रचार की इजाजत नहीं है। मोइन ने यह रिस्ट बैंड पहन कर मैदान में उतरने से पहले न ही टीम मैनेजमेंट से कोई इजाजत मांगी थी और न ही इसकी जानकारी दी थी।

हालांकि इस मामले में इंग्लैण्ड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मोईन अली को क्लीन चिट दे दी है। बोर्ड का कहना है कि यह सिर्फ मानवीय भावना से जुड़ा संदेश था। अगर वह आगे यह बैंड पहनकर खेलना चाहते हैं तो टीम को इससे कोई ऐतराज नहीं है। पाकिस्तानी मूल के मोइन अली पहले भी गाजा और फलस्तीन के लोगों के समर्थन में कार्यक्रमों में शिरकत कर चुके हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार