इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (30 अगस्त) को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्राफोर्ड मैदान पर खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयनुसार शाम 6:45 बजे शुरू होगा।

Advertisement

इस मैच में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद हफीज के पास टी20 इंटरनेशनल में 2000 रन के आंकड़े को छूने का मौका होगा। हफीज अगर इस मैच में 8 रन बना लेते है तो वो दिग्गज बल्लेबाज शोएब मलिक के बाद पाकिस्तान के तरफ से इंटरनेशनल टी20 में 2000 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। 

Advertisement

हफीज ने अभी तक अपने टी20 इंटरनेशनल में 92 मैच खेले है जिसकी 88 पारियों में 11 अर्दशतक की मदद से उन्होंने 1992 रन बनाएं है।  दूसरी तरफ अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक ने अभी तक 114 मैचों की 105 पारियों में कुल 2321 रन बनाएं है।

साथ ही अगर हफीज आज 2000 रनों के आंकड़े को छू लेते है तो वो इंटरनेशनल टी20 में 2000 रन बनाने वाले 9 वें बल्लेबाज बन जाएंगे।

आपकों बता दें कि दोनों टीमों के बीच खेला गया पहला टी-20 मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार