दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच मोहम्मद कैफ ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम भाग्यशाली रही कि उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के करिश्माई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ को आईपीएल 2021 के लिए चल रही खिलाड़ियों की नीलामी में सस्ते में खरीद लिया।

Advertisement

स्मिथ इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार रिलीज किया था। स्मिथ को दिल्ली ने दो करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। स्मिथ की बेस प्राइस दो करोड़ रुपये थी।

Advertisement

कैफ ने कहा, "पिछले साल आईपीएल के दौरान जब अमित मिश्रा और इशांत शर्मा चोटिल हुए तो हमें लगा कि टीम में बैकअप के तौर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की जरुरत है। मुझे लगता है कि हम भाग्यशाली हैं जो हमने स्मिथ को सस्ते में खरीदा। हम उन्हें खरीदने के लिए और भी रुपये खर्च करने के लिए तैयार थे।"

स्मिथ ने 2020 आईपीएल के सत्र में 14 मुकाबलों में 25.91 के औसत से 311 रन बनाए। उन्होंने पिछले सत्र में तीन अर्धशतक जड़े और उनका सर्वाधिक स्कोर 69 रन रहा था। राजस्थान पिछले सत्र में अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर रहा था।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार