England vs India: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स के रूप में टीम इंडिया को पहली सफलता मिली। रोरी बर्न्स शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन 61 रन के स्कोर पर शमी की अंदर आती गेंद पर वो बोल्ड हो गए।

Advertisement

मोहम्मद शमी ने जिस तरह शानदार लय में नजर आ रहे रोरी बर्न्स को छकाया था वो देखने लायक था। इंग्लैंड की बल्लेबाजी के 50वें ओवर की अंतिम गेंद पर शमी ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए बढ़िया टप्पे पर गेंद डाली और रोरी बर्न्स उसे पढ़ने में पूरी तरह से नाकामयाब रहे। रोरी बर्न्स ने 61 रनों की अपनी पारी में 6 चौका और 1 छक्का लगाया था। 

Advertisement

रोरी बर्न्स के आउट होने के बाद डेविड मलान तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के लिए बल्लेबाजी करने आए हैं। डेविड मलान लंब समय बाद टेस्ट मैच में वापसी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 140 रन बना लिए हैं। हसीब हमीद 67 और डेविड मलान 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया की पहली पारी महज 78 रनों पर सिमट गई। जवाब में इंग्लैंड की टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 120 रन बनाए थे। टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 19 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने 3-3 विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार