Mohammed Shami Injured: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG Test) के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मैच हैदराबाद में होगा। हालांकि इस सीरीज से पहले इंडियन टीम को एक बड़ा घटका लगा है। दरअसल, भारतीय टीम के तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) चोटिल हैं और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि वो इस सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलें भी नहीं खेल सकेंगे।

Advertisement

मोहम्मद शमी टखने की चोट से परेशान हैं जिस वजह से वो हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज का भी हिस्सा नहीं बन सके थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि शमी ने अब तक गेंदबाज़ी करना शुरू नहीं किया है। उन्हें एनसीए जाकर अपनी फिटनेस साबित करनी होगी। यही कारण है उनका इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में शामिल होना मुश्किल लग रहा है।

 
Advertisement

आपको बता दें कि शमी का टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैचों में उपलब्ध ना होना भारतीय टीम के लिए बड़ा झटका है। शमी बीते समय में गजब की फॉर्म में नज़र आए हैं। हाल ही में भारत में खेले गए विश्व कप में शमी ने अपनी तेज गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया था। वो रेड बॉल क्रिकेट में भी कमाल की गेंदबाजी करते हैं। ऐसे में टीम को उनकी कमी जरूर महसूस होगी।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि साउथ अफ्रीका दौरे पर शमी की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को टीम में चुना गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। वहीं टेस्ट क्रिकेट में मुकेश कुमार ने अपनी गेंदबाज़ी से प्रभावित किया था। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि शमी की जगह चयनकर्ता किसे टीम में शामिल करते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार