मोहम्मद शमी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी सबसे बड़ी खूबियों में से एक ये है कि वो जिस किसी की भी बात करते हैं, वो सच बोलने की कोशिश करते हैं। हाल ही में उनकी सच्चाई का एक नमूना तब देखने को मिला जब उनसे रोहित शर्मा की कप्तानी को लेकर सवाल पूछा गया।

Advertisement

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि रोहित शर्मा कितने अच्छे या बुरे कप्तान हैं? इस सवाल के जवाब में अगर वो चाहते तो मक्खन लगाने वाला जवाब दे सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा बिल्कुल भी नहीं किया और कोरा जवाब दिया जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 

Advertisement

शमी ने स्पोर्ट्स तक से बातचीत के दौरान कहा, 'मैं रोहित शर्मा की कप्तानी में नहीं खेला हूं इसलिए मैं कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि जब तक आप ना खेलो आपको कोई आइडिया नहीं होता है, लेकिन उन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खिताब जीते हैं। मुझे उम्मीद है कि वो सफेद गेंद की क्रिकेट में भारत के लिए भी वैसा ही करेंगे।"

आगे बोलते हुए शमी ने कोहली की कप्तानी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान जिस तरह का समर्थन दिखाया, वो कभी नहीं भूल सकते। इसके अलावा शमी ने और भी कई मजे़दार सवालों के जवाब दिए और फैंस इन जवाबों के चलते सोशल मीडिया पर उनकी चौतरफा तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार