कोलकाता, 13 मार्च (CRICKETNMORE)| भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने मंगलवार को कोलकाता पुलिस से अपने लिए सुरक्षा मांगी है। 

Advertisement

हसीन जहां का कहना है कि जब से वह शमी के खिलाफ बोलने लगी हैं तब से उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी इस मामले में समर्थन की मांग की है। 

Advertisement

उनके वकील जाकिर हुसैन ने आईएएनएस से कहा, "सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों के बीच वह बाहर जाने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं। जिन अकाउंटों से धमकियां मिल रही हैं वो फर्जी हो भी सकते हैं और नहीं भी। आज (मंगलवार) वह कोलकाता पुलिस मुख्यालय, लालबाजार गई थीं और वहां उन्होंने अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। वह कहीं भी जाने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं।"  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

 

 

उन्होंने कहा, "हसीन जहां मुख्यमंत्री से भी इस मुद्दे पर समर्थन चाहती हैं। वह एक महिला मुख्यमंत्री हैं इसलिए हसीन जहां के दिल में उनके लिए काफी सम्मान है। उनका कहना है कि अगर वह मुख्यमंत्री से मिलती हैं और अपनी दास्तां बताती हैं तो उन्हें काफी खुशी होगी।"

हुसैन ने कहा कि जिस तरह से पुलिस काम कर रही है उससे हसीन जहां काफी खुश हैं। 

Advertisement

शमी और चार अन्य लोगों के खिलाफ आठ मार्च को हत्या, रेप, आपराधिक साजिश, और नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया गया था। हसीन जहां ने शमी पर दूसरी औरतों से संबंध रखने और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे। उन्होंने शमी और उनके परिवार पर उन्हें शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के भी आरोप लगाए थे। 

शमी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार