5 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआत अच्छी नही रही। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए अपने डेब्यू मैच में जमकर रन लुटाये। कप्तान विराट कोहली ने पारी के दूसरे ओवर में ही सिराज को गेंदबाजी के लिए उतारा, लेकिन वह बहुत महंगे साबित हुए। सिराज ने अपने चार ओवरों में 53 रन दिए और कीवी कप्तान केन विलियमसन का विकेट हासिल किया। 

Advertisement

जिसके बाद साथी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद सिराज का समर्थन करते हुए कहा कि  वह अपनी गलतियों से सीखेंगे और भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Advertisement

बुमराह ने कहा “ यह ठीक है, यह उसका पहला मुकाबला था। मुश्किल विकेट पर गेंदबाजी करना मुश्किल होता है। वह अभी नई टीम आए हैं और गेंदबाजों को सामंजस्य बैठाने में थोड़ा समय लगता है। एक गेंदबाज के तौर पर जब आपके खिलाड़ी रन बनते तो उससे आप काफी कुछ सिखते हैं। मुझे लगता है कि ये अनुभव उन्हें उनके अगले मुकाबले में एक बेहतर गेंदबाज बनाएगा। भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ है बेहद खूबसूरत 

बुमराह ने कीवी टीम के खिलाफ किफायती गेंदबाजी कि और 4 ओवरों में सिर्फ 23 रन दिए। हालांकि उनके हिस्से में कोई विकेट नही आया। 

बुमराह ने कहा कि मैंने सिराज आत्विश्वास देते हुए कहा कि “ कोई बात नही, हर गेंदबाज के खिलाफ रन बनते हैं। ऐसे परिस्थितियों से ही आपके सिखते हैं और वापसी करते हैं। मुझे पूरा यकीन है कि जब भी उन्हें खेलने का मौका मिलेगी वह पहले के मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करेंगे।  मेरे हिसाब से वह अगले मैच में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार