पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोईन खान (Moin Khan) ने युवा खिलाड़ी और अपने बेटे आजम खान (Azam Khan) के मिसमैनेजमेंट को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम अपने शुरुआती दिनों में हतोत्साहित थे और इसका कारण उस समय के पीसीबी अध्यक्ष रमीज़ राजा थे। मोईन ने कहा कि 2022 (2021) वर्ल्ड कप में भी आजम को टीम के लिए चुना गया था, लेकिन रमीज ने उन्हें बाहर कर दिया।

Advertisement

मोईन ने कहा कि, "2022 (2021) वर्ल्ड कप में भी आजम को टीम के लिए चुना गया था, लेकिन रमीज़ राजा ने उन्हें बाहर कर दिया। उस समय अगर मुख्य चयनकर्ता ने गलत चयन किया था तो उन्हें हटा देना चाहिए था, लेकिन उनमें साहस नहीं था और नतीजा यह हुआ कि उन्होंने एक युवा खिलाड़ी का मनोबल गिरा दिया। इस वर्ल्ड कप में भी आप देख सकते हैं कि उन्हें किस तरह से खेला गया। मैंने पूरा वर्ल्ड कप और उससे पहले के मैच देखे और ऐसा लगा कि विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी के लिए आजम ही पहली पसंद थे। फिर अचानक एक मैच के बाद ही पूरी रणनीति बदल दी गई। आजम को एक मैच के बाद विकेटकीपिंग का मौका नहीं दिया गया और पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद बाहर कर दिया गया।"

Advertisement

मोईन खान ने कहा कि उनके बेटे में भी कमियां हैं, लेकिन वो अपनी फिटनेस के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि, "मैं यह नहीं कह रहा हूं कि सारा दोष टीम मैनेजमेंट और कप्तान का है। आजम में भी कमियां हैं। उन्हें खुद को फिजिकली और मेंटली मजबूत बनाने और अन्य खिलाड़ियों की फिटनेस रूटीन को फॉलो करने की जरूरत है। पिछले लगभग एक महीने से, मैंने देखा है कि वह अपने ट्रेनर शहज़ार मोहम्मद के साथ अपनी फिटनेस में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है, यहाँ तक कि उन्हें कैरेबियन लीग में भी लेकर गए है।"

आजम के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने पाकिस्तान को 14 मैच में रिप्रेजेंट करते हुए 133.33 के स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाये है। उनका हाईएस्ट स्कोर 30 रन रहा है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार