इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (आरसीबी) के नाम ह। आरसीबी की टीम 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 49 रन पर ऑल आउट हो गई थी और इस शर्मनाक रिकॉर्ड के बाद हर साल आरसीबी फैंस ये दुआ कर रहे थे कि किसी तरह कोई टीम आरसीबी का ये रिकॉर्ड तोड़ दे और अब लगभग 7 साल बाद आरसीबी फैंस की ये मुराद पूरी हो गई है। 

Advertisement

आरसीबी का ये रिकॉर्ड मंगोलिया क्रिकेट टीम ने तोड़ दिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मंगोलिया की टीम जापान के खिलाफ सिर्फ 12 रन पर ढेर हो गई। ये क्रिकेट इतिहास में दूसरा सबसे कम टी-20 इंटरनेशनल स्कोर बन गया है। मंगोलिया के इस प्रदर्शन से आरसीबी फैंस काफी खुश हैं क्योंकि अब उनकी टीम का 49 रन का स्कोर पीछे छूट गया है।

Advertisement

मंगोलिया के खिलाफ मैच में जापान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 217/7 का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। जवाब में मंगोलिया की टीम मैच जीतना तो दूर लड़ने की हिम्मत भी नहीं दिखा सकी और पूरी टीम सिर्फ 12 रन बनाकर महज 8.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। मंगोलिया ने सात महीने पहले एशियाई खेलों में क्रिकेट में पदार्पण किया था। जापान और मंगोलिया इस समय 7 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रहे हैं। जापान ने सीरीज का पहला मैच जीता और ये मैच दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला था जिसे उन्होंने आसानी से जीत लिया।

Also Read: Live Score

इतना ही नहीं, मंगोलिया के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड भी है। नेपाल ने टी-20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड. एशियाई खेलों में मंगोलिया के खिलाफ ही बनाया था। नेपाल ने उस मैच में 20 ओवरों में 314-3 का स्कोर बनाया था। गौरतलब है कि टी-20 में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड आइल ऑफ मैन की टीम के नाम पर दर्ज है, जो स्पेन के खिलाफ सिर्फ 10 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार