एशिया कप 2022 के तीसरे मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए और अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 128 रनों का लक्ष्य रखा। इस मैच में भी अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को शुरू से ही बैकफुट पर रखा लेकिन मोसद्देक हुसैन की 48 रनों की जुझारू पारी के चलते वो 127 तक पहुंचने में सफल रहे।

Advertisement

हालांकि, हुसैन की किस्मत अगर उन पर मेहरबान ना रही होती तो बांग्लादेश की टीम का 100 का आंकड़ा छूना भी मुश्किल होता। मोसद्देक हुसैन 1 रन पर थे और मोहम्मद नबी की गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की लेकिन लॉन्ग ऑफ पर खड़े फील्डर ने ऐसी फील्डिंग की जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

Advertisement

इस अफगानी फील्डर ने बाउंड्री पर कैच पकड़ लिया था और अंपायर ने भी सॉफ्ट सिग्नल आउट दे दिया था। अफगानिस्तान के खिलाड़ी जश्न भी शुरू कर चुके थे लेकिन अंपायर ने कैच को थर्ड अंपायर के पास रेफर कर दिया जिसके बाद पता चला कि फील्डर का जूता बाउंड्री रोप को छू गया था जिसके चलते अफगानिस्तान को विकेट तो क्या ही मिलना था बांग्लादेश को छक्का भी मिल गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर अफगानिस्तान की बात करें तो उन्होंने अभी तक इस एशिया कप मे अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए हैं कि वो इस टूर्नामेंट में सिर्फ भाग लेने नहीं आए हैं बल्कि वो इस बार ट्रॉफी जीतने की भी पूरी कोशिश करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार