7 फरवरी, केपटाउन (CRICKETNMORE)। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच में शिखर धवन और विराट कोहली कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। लाइव स्कोर

Advertisement

एक तरफ जहां शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 25वां अर्धशतक जमा लिया है तो वहीं कोहली भी 45वां अर्धशतक जमाने में सफल हो गए हैं।

Advertisement

इसके अलावा शिखर धवन और विराट कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 100 रन से ज्यादा रन की पार्टनरशिप कर चुके हैं। ऐसा करते ही दोंनों की जोड़ी ने एक खास कमाल अपने वनडे करियर में करने में सफलर रहे।

वनडे क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे विकेट के तौर पर 100 या उससे ज्यादा रन की पार्टनरशिप करने का कमाल दोनों दिग्गज बल्लेबाजों ने 7 दफा कर दिखाया है।

आपको बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भी वनडे क्रिकेट में दूसरे विकेट के लिए 100 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी 7 दफा करी है।

Advertisement

इसके साथ - साथ दूसरे विकेट के लिए सबसे ज्यादा दफा 100 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी करने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के नाम है। दोनों ने मिलकर 8 मैकों पर 100 या उससे ज्यादा रन की पार्टनरशिप वनडे में करने का कमाल किया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार