7 अप्रैल। मौजूदा विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को अपनी कसी हुई गेंदबाजी के दम पर एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2019 के 18वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को 22 रनों से हरा एक बार फिर अंकतालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

Advertisement

इस मैच में जहां धोनी ने 23 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 37 रनों की पारी खेली। वहीं रायडू ने 15 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 21 रन बनाए। 

Advertisement

वहीं हरभजन सिंह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने में सफल रहे। हरभजन सिंह ने एक ही ओवर में क्रिस गेल और मयंक अग्रवाल को आउट कर किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को मुसीबत में पहुंचा दिया।

हालांकि इस मैच में सीएसके को जीत जरूर मिली लेकिन 19वें ओवर में सीएसके के तेज गेंदबाज दीपक चाहर दबाव में आकर लगातार 2 गेंद नो बॉल फेंक दी जिसके कारण मैच में ऐसा लगा कि सीएसके की टीम हार सकती है।

ऐसे में धोनी ने अपनी कप्तानी का जलवा दिखाया और खुद दीपक चाहर के पास जाकर बात की और काफी देर तक बात कर समझाते हुए दिखाई दिए।

धोनी के द्वारा साहस देने के बाद दीपक चाहर ने फिर कमाल की गेंदबाजी की और बड़ा ओवर बननें वाले इस ओवर में केवल 13 रन खर्च करवाए और डेविड मिलर को आउट कर कमाल कर दिया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार