महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और वो फिलहाल सिर्फ सीएसके की कप्तानी करते हुए ही दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद धोनी को क्रिकेट फैंस आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के मेंटर के रूप में दिखेंगे।

Advertisement

इसी बीच इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने धोनी और भारतीय टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। वॉन ने कहा है कि धोनी टीम के कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री से इस बात की पेशकश कर सकते हैं कि शार्दुल ठाकुर को आईसीसी वर्ल्ड कप के लिए मुख्य टीम में शामिल कर लिया जाए। बता दें कि शार्दुल अभी रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल है।

वॉन ने कहा कि इस बड़े टूर्नामेंट में शार्दुल टीम के लिए एक बड़े हथियार साबित हो सकते हैं। वॉन की ये बात इसलिए भी आ रही है क्योंकि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या पहले से ही इंजरी से जूझ रहे हैं और वो गेंदबाजी करने में असमर्थ दिख रहे हैं।

क्रिकबज के साथ बातचीत करते हुए वॉन ने कहा,"आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के मेंटर स्टंप के पिछे खड़े हैं। वह सीएसके के कप्तान हैं और हो सकता है कि शायद वो विराट और शास्त्री को बोले कि चलो समय आ गया है।"

यहां तक कि वॉन ने शार्दुल ठाकुर की तुलना इंग्लैंड के दिग्गज इयान बॉथम से कर दी है और कहा है कि ये खिलाड़ी ऐसा बन सकता है।

उन्होंने कहा कि शार्दुल जिस तरह की गेंदबाजी करते हैं वो हमेशा बल्लेबाजों को चकमा देते हैं। वो अपनी गेंदबाजी और गति में लगातार बदलाव करते हैं जिसकी वजह से उन्हें खेलान मुश्किल हो रहा है।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार