27 जुलाई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। धोनी इस समय क्रिकेट से दूर हैं लेकिन धोनी ने क्रिकेट के मैदान पर चाहे वो बल्ले से या फिर अपनी शानदार और असाधारण विकेटकीपिंग से कई बार क्रिकेट प्रेमियों को अचंभा किया है। आईपीएल 2015 में धोनी ने सुपरमैन एक्ट करते हुए गेंद को रोकने में कामयाबी पाई थी। धोनी का यह नायाब कारनामा अभी भी क्रिकेट प्रेमियों के जेहन में कैद है। लेकिन धोनी ने विकेट के पीछे अपनी विकेटकीपिंग से ढ़ेर सारे कारनामें किए हैं। लेकिन साल 2015 - 16 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर धोनी ने एक ऐसा करिश्मा किया था जो आजतक ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज के लिए किसी पहेली से कम नहीं है। हरभजन सिंह ने कोहली के साथ किया धोखा, कोहली को आउट करने का बताया तरीका

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मैच में धोनी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मिशेल मार्स को अपने दिमागी पैंतरे से मात देकर रन आउट किया था। धोनी ने अपने फील्डर उमेश यादव के साथ मिलकर एक ऱणनीति पर काम किया जिसमें मिशेल मार्श फंस गए थे। इस दिग्गज ने कहा कोहली से बेहतर है जो रूट

Advertisement

तीसरे वनडे मैच से पहले भारत की टीम दोनों वनडे मैच हार गई थी जिसके कारण तीसरा वनडे मैच जीतना काफी जरूरी था। ऐसे में बेहद ही अहम मैच में धोनी ने अपनी रणनीति में जिस तरह से मिशेल मार्श को फंसाया था वो किसी अजूबे से कम नहीं थी। जब ग्लेन मैक्सवेल ने भारतीय गेंदबाज बिरेंद्र सरन की गेंद को ऑफ साइड पर शॉट खेलकर रन लेने के लिए दौड़े तो कवर पर खड़े उमेश यादव से गेंद छिटक कर बाउंड्री के तरफ जाने लगी। ऐसे में मैक्सवेल ने मिस फील्डिंग का फायदा उठाने के लिए तीसरे रन के लिए दौड़े। इसके बाद धोनी ने अपनी चाल चली और विकेट के तरफ दौड़ते हुए ऐसा प्रतित कर रहे थे कि गेंद विकेटकीपर की तरफ नहीं नॉन स्ट्राइक के तरफ फेंका गया है। यही पर मिशेल मार्स मात खा गए, उन्हें लगा कि उमेश यादव ने गेंद धोनी को नहीं गेंदबाज की तरफ फेंका है।

लेकिन ऐन मौके पर जैसे ही धोनी को लगा कि गेंद उनके पास पहुंचने वाली हैं उन्होंने तेजी दिखाई और जब तक मिशेल मार्स क्रिज के अंदर तक पहुंचते वो पहले ही गेंद को लपककर धोनी गिल्लियाँ बिखेड़ चुके थे।

हांलांकि भारत की टीम तीसरा वनडे हार गई लेकिन जिस तरह से धोनी ने मिशेल मार्स को रन आउट किया वह आज भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए ताजा है।

देंखिए कैसे धोनी ने मिशेल मार्श को अपनी रणनीति में फंसाया.

Advertisement

.

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार