कोलकाता, 14 मार्च (CRICKETNMORE)| भारत के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के बचपन के कोच केशव बनर्जी का कहना है कि आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी ही धोनी के क्रिकेट करियर का भविष्य तय करेगी। इसमें दिए गए प्रदर्शन से यह पता चल पाएगा कि धोनी 2019 वर्ल्ड कप तक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलना जारी रखेंगे या संन्यास लेंगे। 

Advertisement

दिग्गज विकेटकीपर और बल्लेबाज धोनी ने दिसम्बर 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और हाल ही में सीमित ओवरों के क्रिकेट प्रारूप में टीम के कप्तान पद से भी इस्तीफा दे दिया। धोनी हालांकि, अभी एकदिवसीय और टी-20 क्रिकेट प्रारूप में खेलना जारी रखेंगे।

Advertisement

इसके अलावा, हाल ही में उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में राईजिंग पुणे सुपरजायंट्स की टीम के कप्तान पद से भी हटा दिया गया। 

भारत ने धोनी की कप्तानी में 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 और 2013 चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। इस साल जून में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने खिताब को बचाने उतरेगी। 

धोनी ने टेस्ट रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान भी हासिल किया है। बनर्जी का कहना है कि, "अब धोनी केवल चैम्पियंस ट्रॉफी पर ध्यान देना चाहते हैं। इस टूर्नामेंट में मिलने वाली सफलता ही उनके अंतर्राष्ट्रीय स्तर के करियर को 2019 वर्ल्ड कप तक जारी रखने का प्रमाण देगी।"

अंडर-यो कप के लांच के दौरान मीडिया से बातचीत में बनर्जी ने यह जानकारी दी। उन्होंने इस दौरान धोनी का सक्षमता और प्रतिभा की सराहना भी की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार