नई दिल्ली, 04 मई (CRICKETNMORE) । आईपीएल में कल मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली डेयरडेविल्स से होगा। मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 23 रन की जीत के साथ जीत की हैट्रिक पूरी करने वाली मुंबई की टीम डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले से पूर्व अच्छी लय में है। दूसरी तरफ डेयरडेविल्स की टीम में निरंतरता की कमी दिखी है और कल रात उसे राजस्थान रायल्स के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा। मुंबई और दिल्ली दोनों के नौ-नौ मैचों में आठ-आठ अंक हैं लेकिन डेयरडेविल्स की टीम बेहतर नेट रन रेट के कारण एक स्थान ऊपर चल रही है। डेयरडेविल्स छठे जबकि मुंबई सातवें स्थान पर है।

Advertisement

मुंबई के लिए अच्छी खबर सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल का फार्म में लौटना है जिन्होंने कल सत्र का पहला अर्धशतक जमाया और साथी सलामी बल्लेबाज लेंडल सिमंस के साथ पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की। ऐसा लगता है कि चोट के कारण कुछ खिलाड़ियों को गंवाने के बाद मुंबई की टीम ने सही संयोजन हासिल कर लिया है।

Advertisement

दूसरी तरफ कल के मैच में दिल्ली का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और उसका क्षेत्ररक्षण तो बदतर था। टीम को अगर मुंबई की थकान का फायदा उठाना है तो जल्द से जल्द एकजुट होना होगा। युवराज सिंह की खराब फार्म भी दिल्ली के लिए चिंता का सबब है। मुंबई की टीम अच्छी लय में है लेकिन एक और हार उसकी प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीदों को झटका दे सकती है।

मुंबई का मध्यक्रम काफी प्रभावी है जो अच्छी शुरुआत का फायदा उठा सकता है। टीम के पास श्रीलंका के लसिथ मलिंगा और न्यूजीलैंड के मिशेल मैकलेनाघन जैसे गेंदबाजी हैं जो डेथ ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। इसके अलावा टीम के पास हरभजन सिंह जैसा अनुभवी गेंदबाज भी है।

कुल मिलाकर मुंबई इंडियंस के विजयी अभियान को थामने और प्ले आफ के लिए क्वालीफाई करने की अपनी उम्मीदों को मजबूत करने की दिल्ली की राह आसान नहीं होगी।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान),  अंबाती रायुडू (विकेटकीपर), अभिमन्यु मिथुन, आदित्य तारे (विकेटकीपर), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), काइरोन पोलार्ड, लसिथ मलिंगा, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह,  मर्चेंट डि लेंग, पवन सुयाल, श्रेयस गोपाल, लेंडल सिमंस, प्रज्ञान ओझा, मिशेल मैक्लैगन, एडिन ब्लिजार्ड, अक्षय वाखरे, नीतीश राणा, सिद्देश लाड, हार्दिक पंड्या, जगदीश सुचित, उनमुक्त चंद, आर विनय कुमार।

दिल्ली डेयरडेविल्स: जेपी ड्यूमिनी (कप्तान), युवराज सिंह, मनोज तिवारी, क्विंटम डि कॉक (विकेटकीपर), इमरान ताहिर, नाथन कल्टर-नील, एंजेलो मैथ्यूज, गुरिंदर संधू, ट्रेविस हेड, एल्बी मोर्केल, मार्कस स्टोनिस, केदार जाधव, मयंक अग्रवाल,, अमित मिश्रा, जयदेव उनादकट, जहीर खान, शाहबाज नदीम, सौरभ तिवारी, जयंत यादव, श्रेयस अय्यर, चिदंबरम गौतम (विकेटकीपर), श्रीकर भारत, केके जियस, डोमेनिक जोसेफ

एजेंसी

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार