इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 19वें सीज़न से पहले, चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ दीपक चाहर सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक खुलासा किया जिसे सुनकर सभी लोटपोट हो गए। दाएं हाथ के पेसर ने एक इंस्टाग्राम लाइव वीडियो में बताया कि कैसे धोनी ने उन्हें मना कर दिया कि वो उनसे मिलने न आएं।

Advertisement

चाहर ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस में जाने से पहले सात साल तक धोनी की कप्तानी में सीएसके के साथ खेला। उन्हें नीलामी में एमआई ने 9.25 करोड़ रु में खरीदा था। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि वो इस सीजन में मुंबई के लिए कितना सफल हो पाते हैं। वहीं, धोनी उस समय नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद थे जब भारत ने अपनी तीसरी टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई।

Advertisement

सेलिब्रेशन के वीडियो देखकर, दीपक चाहर ने एमएस धोनी को बताया कि वो उन्हें और टीम के बाकी सदस्यों को कितना मिस कर रहे हैं। चाहर ने धोनी के साथ अपनी बातचीत का खुलासा करते हुए कहा, “मैंने तो खुद कल बात की थी माही भाई से। मैंने कहा, ‘माही भाई, मैं आपका वीडियो देख रहा था, आप लोगों की याद आ रही थी।’ फिर वो कहते हैं, ‘मुझे तो बिल्कुल नहीं आ रही तुम्हारी।’ मैंने कहा, ‘मैं आके मिलता हूं।’ कहते हैं, ‘बिलकुल मत आना!”

Also Read: LIVE Cricket Score

इस बीच धोनी को लेकर एक और सवाल फैंस के मन में ये घूम रहा है कि क्या ये उनका आखिरी सीजन हो सकता है? हालांकि, अभी तक धोनी की तरफ से उनके प्लान के बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं है लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए ये धोनी का आखिरी सीज़न बताया जा रहा है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ शायद इस सीज़न में सभी मैच भी न खेलें, क्योंकि संजू सैमसन को टीम में ट्रेड किया गया है। सैमसन स्टंप के पीछे धोनी की जगह ले सकते हैं और 44 साल के धोनी को राहत दे सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार