मैसूर, 16 नवंबर (CRICKETNMORE)। मौजूदा चैम्पियन मुंबई ने रणजी ट्रॉफी के छठे दौर के मुकाबले में बुधवार को उत्तर प्रदेश को 121 रनों से हरा दिया।श्रीकांत दत्ता नरसिम्हा राजा वाडेयार स्टेडियम में खेले गए इस मैच में उत्तर प्रदेश को जीत के लिए चौथी पारी में 295 रनों का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह 173 रनों पर ही ढेर हो गई।

OMG: विराट कोहली ने 500-1000 की नोटबंदी पर दिया बड़ा बयान, PM नरेंद्र मोदी के बारे में बोला ऐसा

Advertisement

इस मैच से मुंबई को पूरे छह अंक मिले हैं और वह ग्रुप-ए में नौ टीमों की तालिका में 25 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर और मजबूत हो गया।

Advertisement

उत्तर प्रदेश ने मैच के चौथे एवं अंतिम दिन बुधवार को अपने तीसरे दिन के स्कोर 43 रनों पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज शिवम चौधरी (50) ने अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके तुरंत बाद वह आदित्य धुमल की गेंद पर पवेलियन लौट गए।

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए डबल खुशी, केएल राहुल के बाद अब इस दिग्गज खिलाड़ी की होगी वापसी

धुमल ने तीसरे दिन नाबाद लौटे उत्तर प्रदेश के दूसरे बल्लेबाज समर्थ सिंह (42) को अर्धशतक भी पूरा नहीं करने दिया और 105 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। इन दोनों बल्लेबाजों के जाने के बाद मुंबई के गेंदबाज लगातार विकेट लेते रहे और उत्तर प्रदेश की पूरी टीम लक्ष्य हासिल करने से पहले ही पवेलियन लौट चुकी थी।

धुमल ने सर्वाधिक पांच विकेट लिए। विशाल डाभोलकर ने चार बल्लेबाजों को पवेलियन लौटाया जबकि शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर ने गोद लिया गांव और बदल गई इसकी पूरी तस्वीर

मुंबई ने अपनी पहली पारी में सूर्यकुमार यादव (99) की संघर्ष पूर्ण पारी की बदौलत 233 रन बनाए थे जबकि उत्तर प्रदेश अपनी पहली पारी में 225 रन बना सका।

Advertisement

सूर्यकुमार ने दूसरी पारी में भी 90 रनों की अहम पारी खेली और टीम को 286 के स्कोर तक पहुंचाया। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार