Mumbai Indians IPL 2025: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के बाकी बचे मुकाबलों में खेलने का फैसला किया है। बता दें कि मौजूदा आईपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन टीम ने शानदार वापसी की औऱ अब प्लेऑफ की रेस के सहसे मजबूत दावेदारों में एक है, जिसमें बोल्ट ने अहम रोल निभाया। 

Advertisement

36 साल के बोल्ट इस सीजन के मेगा ऑक्शन में मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ी थे, उन्हें फ्रेंचाइजी ने 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। बोल्ट ने अभी तक मुंबई के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। 8.49 की इकॉनमी रेट से 18 विकेट लिए हैं औऱ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में बोल्ट ने 26 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस उन फ्रैंचाइजी में से एक है, जो एक सप्ताह के लिए टूर्नामेंट सस्पेंड होने के बाद दोबारा शुरू होने पर विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता की समस्या से झूझ सकती है। मुंबई के तीन खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के रयान रिकेल्टन और कॉर्बिन बॉश और इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स की उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई स्पष्टता नहीं है। 

मंगलवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा कि आईपीएल में भाग लेने वाले साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों को दिए गए एनओसी केवल 25 मई तक थे, जो पहले के शेड्यूल के हिसाब से टूर्नामेंट खत्म होने का आखिरी दिन था।  हालांकि फिलहाल इसे लेकर बीसीसीआई और अफ्रीका बोर्ड में चर्चा चल रही थी। रिकेल्टन और बॉश दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का हिस्सा हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं खबरों के अनुसार इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने जिन खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए चुना है, उन्हें 29 मई से पहले वापस लौटने के लिए कहा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार