कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) और सायका इसाक (Saika Ishaque) के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस महिला (Mumbai Indians) टीम ने शनिवार (4 मार्च) को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 (WPL 2023) के पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स (Gujarat Giants) को 143 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। 208 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम 15.1 ओवरों में 9  विकेट के नुकसान पर 64 रन ही बना सकी। 

Advertisement

गुजरात की पूरी टीम हरमनप्रीत से कम रन बना पाई। मुंबई की कप्तान को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम को पहले ही ओवर में झटका लगा और कप्तान रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गई। इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। दयालन हेमलता ने सबसे ज्यादा रन बनाए, उनके अलावा कोई खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। हेमलता ने 23 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 29 रन बनाए।

मुंबई के लिए सायका इसाक ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा नताली साइवर, एमिला केर ने दो-दो और इस्सी वोंग ने एक विकेट लिया। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 207 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टूर्नामेंट का पहला अर्धशतक जड़ा और 30 गेंदों में 14 चौकों की मदद से 65 रन की पारी खेली। इसके अलावा हेले मैथ्यूज ने 31 गेंदों में 47 रन और एमिला केर ने 24 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाए। 

गुजरात के लिए स्नेह राणा ने दो, एश्ले गार्डनर, तनुजा कवंर और जॉर्जिया वेयरहैम ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार