ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कहा है कि वह प्रतिभाशाली आलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को नेशनल ड्यूटी पर ध्यान केंद्रित करते देखना पसंद करेंगे लेकिन वह 23 वर्षीय ग्रीन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने का मौका मिलने पर रोकेंगे भी नहीं।

Advertisement

2023 आईपीएल की नीलामी कोच्चि में 23 दिसम्बर को होनी है जिसमें ग्रीन पहली बार उतरेंगे और उन्हें लेकर बनी हाइप को देखते हुए उन पर बड़ी कीमत लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Advertisement

कमिंस ने व्यस्त अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए अगले वर्ष आईपीएल में नहीं उतरने का फैसला किया है।

29 वर्षीय कमिंस का हाल में टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाया था। कमिंस को इस वर्ष आईपीएल की मेगा नीलामी में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पांच मैच खेले थे और सात विकेट लिए थे।

ग्रीन के आईपीएल में उतरने के बारे में पूछे जाने पर कमिंस ने कहा , हम इन्तजार करेंगे और देखेंगे। नीलामी अभी कुछ समय दूर है। मैं कप्तान के तौर पर यह देखना पसंद करूंगा कि वह अपनी सारी ऊर्जा ऑस्ट्रेलिया के लिए बचा कर रखें लेकिन आप किसी को बेशुमार दौलत से भरपूर ऐसी लीग में खेलने से कैसे रोक सकते हैं।

29 वर्षीय कमिंस का हाल में टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाया था। कमिंस को इस वर्ष आईपीएल की मेगा नीलामी में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पांच मैच खेले थे और सात विकेट लिए थे।

Advertisement

आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार