बांग्लादेशी क्रिकेट टीम जब भी खेल रही होती है तो क्रिकेट फैंस को कुछ ना कुछ अलग देखने को जरूर मिलता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मुश्फिकुर रहीम एक अनोखे तरीके से आउट दे दिए गए।

Advertisement

काइल जैमीसन की गेंद को खेलने के बाद उन्होंने गेंद को स्टंप की तरफ जाने से रोकने के लिए अपने हाथों का इस्तेमाल कर लिया और इसी के चलते उन्हें आउट दे दिया गया। 'हैंडलिंग द बॉल' के चलते रहीम को आउट दे दिया गया और वो बांग्लादेश के पहले खिलाड़ी बन गए जिन्हें इस तरह से आउट दिया गया। इसके साथ ही वो उन दुर्लभ क्रिकेटरों की सूची में भी शामिल हो गए, जिनमें मोहिंदर अमरनाथ, मोहसिन खान, माइकल वॉन आदि शामिल हैं, जिन्हें इस तरह से आउट दिया गया।

 
Advertisement

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रहीम से पहले बहुत कम खिलाड़ी गेंद को हाथ से रोकने के चलते आउट हुए हैं। रहीम 11वें खिलाड़ी हैं जिन्हें अपने हाथों का उपयोग करने के लिए ड्रेसिंग रूम में वापस भेजा गया। आउट होने से पहले रहीम ने 83 गेंदों में 35 रन बनाए थे। आप रहीम के विकेट का वीडियो नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

इस मैच की बात करें तो पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद इस दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन कीवी गेंदबाजों ने बांग्लादेश के इस फैसले को गलत साबित करते हुए लगातार विकेट चटकाए। फिलहाल पहले दिन टी-ब्रेक तक बांग्लादेशी टीम मुसीबत में नजर आ रही है क्योंकि उन्होंने अपने 8 विकेट सिर्फ 149 रनों पर गंवा दिए हैं। ऐसे में कीवी टीम की निगाहें जल्द से जल्द बांग्लादेशी पारी को समेटकर पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाने पर होंगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार