3 नवंबर। मुश्फीकुर रहीम के शानदार रन की पारी के दम पर बांग्लादेश ने भारत को पहले टी-20 में 7 विकेट से हरा दिया। भारत के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में बांग्लादेश की यह पहली जीत है। इससे पहले 8 मैच में 8 मैच में बांग्लादेश को हार मिली थी।
मुश्फीकुर रहीम ने नाबाद 60 रन बनाए तो वहीं कप्तान महमुदुल्लाह 15 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी कर बांग्लादेश को शानदार जीत दिलाई।
भारत के तरफसे दीपक चाहर, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल ने 1- 1 विकेट चटकाया। वहीं भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन बनाए थे। दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा यह मैच टी-20 प्रारूप का अब तक का 1000वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था।