India vs Bangladesh Super 4 Asia Cup 2025: बांग्लादेश के बांए हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) के पास मंगलवार (23 सितंबर) को भारत के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले एशिया कप 2025 के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बनाने का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। 

Advertisement

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट

Advertisement

मुस्तफिजुर ने अभी तक खेले गए 117 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 116 पारियों में 149 विकेट लिए हैं। फिलहाल वह बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं। एक विकेट हासिल करते ही वह इस लिस्ट में शाकिब अल हसन को पछाड़ देंगे, जिनके नाम 129 मैच की 126 पारियों मे 149 विकेट दर्ज हैं। 

ऐसा करने वाले बनेंगे चौथे खिलाड़ी

मुस्तफिजुर एक विकेट हासिल करते ही टी-20 इंटरनेशनल में 150 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले बांग्लादेश के पहले औऱ दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। अभी तक राशिद खान, टिम साउदी और ईश सोढ़ी ने ही यह कारनामा किया है। 

टिम साउदी की बराबरी

Advertisement

अगर इस मुकाबले में वह 150 विकेट के आंकड़े को छू लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 150 विकेट लेने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। फिलहाल यह कार्तिमान न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउदी के नाम है, जिन्होंने 118 मैच में यह मुकाम हासिल किया था। 

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 150 विकेट

राशिद खान- 92 मैच

Advertisement

टिम साउदी- 118 मैच

ईश सोढ़ी- 126 मैच

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि मौजूदा एशिया कप में मुस्तफिजुर बांग्लादेश के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। अभी तक उन्होंने चार मैच ने 7 विकेट लिए हैं, जिसमें बेस्ट प्रदर्शन 20 रन देकर 3 विकेट रहा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार