9 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। कप्तान मशरफे मुर्ताजा और मुस्तफिजुर रहमान की शानदार गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे में निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 195 रन ही बना सकी। देखें पूरा स्कोरकार्ड
Advertisement
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज शाई होप का विकेट गिरने के बाद विकेट नियमित अंतराल में गिरते रहे। होप ने सबसे ज्यादा 43 रन की पारी खेली।
इसके अलावा अंत में कीमो पॉल 36 रन औऱ रोस्टन चेज 32 रन ने अहम योगदान दिया।
बांग्लादेश के लिए मुर्ताजा औऱ मुस्तफिजुर ने 3-3 विकेट, वहीं शाकिब अल हसन, मेहदी हसन और रूबेल हुसैन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।