नई दिल्ली, 8 अगस्त | अनुभवी बल्लेबाज मिताली राज ने कहा है कि उन्होंने अपनी नजरें आईसीसी महिला वर्ल्ड कप पर जमा ली हैं। आईसीसी ने कोविड-19 के कारण शुक्रवार को 2021 में होने वाले महिला वर्ल्ड कप को फरवरी-मार्च 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया है।

Advertisement

आईसीसी के इस फैसले के बाद पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर लीसा स्टालेकर ने ट्वीट करते हुए लिखा, "सुबह उठकर यह सुनना अच्छी खबर नहीं है। मैं समझ सकती हूं कि कुछ देशों में क्रिकेट क्यों कम दी जा रही है। मैं उम्मीद करती हूं कि जो खिलाड़ी संन्यास लेने के बारे में सोच रही थीं वो एक साल और रुकेंगी.. सही है ना मिताली राज, झूलन गोस्वामी, रचेल हायनेस।"

Advertisement

इस पर मिताली ने जवाब देते हुए ट्वीट किया, "हां, बिल्कुल। मेरी नजरें पूरी तरह से ट्रॉफी पर जमी हुई हैं। सभी चोटें ठीक होने के बाद, दिमाग और शरीर पहले से ज्यादा मजबूत हैं, मैं निश्चित तौर पर 2022 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हूं।"

मिताली ने अपनी कप्तानी में भारत को 2017 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचाया था लेकिन वो लॉर्डस में खेले गए फाइनल मैच में इंग्लैंड से हार गई थीं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार