नामीबिया के बल्लेबाज जान निकोल लोफ़्टी-ईटन (Jan Nicol Loftie-Eaton) ने टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक (fastest T20I hundred) जड़कर इतिहास रच दिय़ा। नेपाल के खिलाफ मंगलवार (27 फरवरी) को कीर्तिपुर में खेले गए ट्राई सीरीज के पहले मैच में लोफ़्टी-ईटन ने सिर्फ 33 गेंदों में शतक जड़ा। इस सीरीज में तीसरी टीम नीदरलैंड है।

 
Advertisement

इस तूफानी पारी से लोफ़्टी-ईटन ने नेपाल के कुशल मल्ला का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने सितंबर 2023 में एशियन गेम्स पुरुष क्रिकेट मुकाबले मे मंगोलिया के खिलाफ 34 गेंदों में शतक जड़ा था। 

Advertisement

22 साल के लोफ्टी-ईटन ने 36 गेंदों में 101 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 11 चौके और 8 छक्के जड़े। अपनी पारी में 92 रन उन्होंने सिर्फ बाउंड्रीज की मदद से ही बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत नामीबिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए। 

लोफ्टी-ईटन जब बल्लेबाजी करने आए तोस नामीबिया का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 62 रन था। उन्होंने मलान क्रूगर (48 गेंदों में नाबाद 59 रन) के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी की। लोफ्टी-ईटन नामीबिया के आखिरी ओवर में अविनाश बोहारा का शिकार बने। 

बता दें कि इस पारी से पहले लोफ्टी-ईटन का टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ज काफी खराब था। वह 32 मैच में 10.70 की औसत से सिर्फ 182 रन बनाए थे। 

Also Read: Live Score

Advertisement

टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चेक रिपब्लिक के सुदेश विक्रमसेकरा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इन तीनों खिलाड़ियों ने 35-35 गेंदों में शतक जड़ा है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार