नसीम शाह पाकिस्तान सुपर लीग में शानदार फॉर्म में नजर आए हैं और ये सिलसिला इस्लामाबाद यूनाइटेड और कराची किंग्स के मुकाबले में भी जारी रहा। नसीम शाह ने इस सीजन में खेले गए हर मैच में विकेट चटकाए हैं और अब, कराची किंग्स के खिलाफ मैच में भी उन्होंने नई गेंद से अपनी क्लास दिखाई है।

Advertisement

अपने स्पेल की दूसरी ही गेंद पर, नसीम शाह ने डेविड वॉर्नर को एक ऐसी गेंद डालकर आउट किया जिसे बॉल ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा सकता है। ये ऑफ पर एक अच्छी गुड-लेंथ गेंद थी जो पिच होने के बाद तेजी से वापस अंदर आई, जिससे डेविड वॉर्नर पूरी तरह से हैरान रह गए। उन्होंने गेंद को खेलने की कोशिश की मगर गेंद पैड और बल्ले के बीच से निकल गई और स्टंप्स से जा टकराई।

Advertisement

वॉर्नर के विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस गेंद को देखकर नसीम शाह की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। वॉर्नर अभी तक पीएसएल में फिसड्डी साबित हुए हैं और एक भी बड़ी पारी खेलने में असफल साबित हुए हैं। ऐसे में अगर उनकी टीम को आगे अच्छा करना है तो वॉर्नर को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।ॉ

इस्लामाबाद यूनाइटेड इस समय टूर्नामेंट में तीन मैचों में तीन जीत के साथ अपराजित है और वो गत विजेता भी हैं। दूसरी ओर, कराची किंग्स ने अपने तीन मैचों में से एक में हार का सामना किया है, और इस मैच में भी उनकी हालत खराब नजर आ रही है। इस्लामाबाद के खिलाफ मैच में कराची की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए हैं और अब इस मैच को बचाने का दारोमदार उनके गेंदबाजों पर होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार