अभी कुछ ही दिन पहले साउथ इंडिया की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने आईपीएल 2021 की अपनी फेवरिट टीम के बारे में खुलासा किया था और कहा था कि वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर की फैन हैं।

Advertisement

मगर अब दक्षिण भारतीय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने आरसीबी फैंस को झटका देते हुए कहा है कि हालांकि वह आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्रशंसक हैं, लेकिन उनका पसंदीदा क्रिकेटर आरसीबी कप्तान विराट कोहली नहीं है। गौरतलब है कि रश्मिका ने सोशल मीडिया पर उस वक्त तहलका मचा दिया था जब उन्होंने आरसीबी के समर्थन में 'ई साला कप नमदे' कहा था।

Advertisement

इस सुंदर अभिनेत्री ने अब आईपीएल 2021 के सस्पेंड होने के बाद प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान यह बयान दिया। हाल ही में, रश्मिका से उनके पसंदीदा क्रिकेटर के बारे में पूछा गया और उन्होंने यह कहकर सभी को चौंका दिया कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान एमएस धोनी एक 'मास्टर क्लास' हैं।

रश्मिका ने धोनी की बल्लेबाजी, कप्तानी और विकेटकीपिंग के लिए उनकी सराहना की। रश्मिका ने कहा, 'धोनी की बल्लेबाजी, कप्तानी, विकेट कीपिंग शानदार है। वह एक मास्टर क्लास खिलाड़ी है। धोनी मेरे हीरो हैं।'

वहीं, अगर रश्मिका की फेवरिट आईपीएल टीम के बारे में बात करें तो उन्होंने एक इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फैन द्वारा पूछे जाने पर इस सवाल का जवाब दिया।एक्ट्रेस ने कन्नड़ (Kannada) में जवाब देते हुए कहा, 'ई साला कप नमदे', जिसका मतलब है, 'इस साल कप हमारा होगा।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार