गुलशन झा नेपाल क्रिकेट में एक जाना माना नाम है। गुलशन झा (Gulshan Jha) ने अब तक सिर्फ दो घरेलू मैच खेले हैं, लेकिन फिर भी अपनी शानादार गेंदबाजी के दमपर वह चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं। यही वजह है कि गुलशन को ओमान, नेपाल और यूएसए के बीच होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए नेपाल टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

कभी-कभी मैच में आपके द्वारा खेली गई एक पारी या एक गेंद या फिर कोई शानदार कैच सभी का ध्यान आपकी तरफ ले आती है। ऐसा ही कुछ हुआ गुलशन झा के साथ। गुलशन झा ने नेपाल पुलिस क्लब और काठमांडू मेयर XI के बीच खेले गए मैच के दौरान बल्लेबाज को अपनी तेज गति की बाउंसर गेंद से पूरी तरह से छका दिया था।

Advertisement

बल्लेबाज खड़क बोहरा गुलशन झा की गेंद को समझने में पूरी तरह से नाकामयाब रहे और गेंद उनके हेल्मेट के पास से तेज गति से होते हुए विकेट कीपर के पास चली गई। एक पल के लिए ऐसा लगा मानो इस गेंद को खेल पाना बल्लेबाज के बस की बात नहीं है। गेंद की रफ्तार और बाउंस को देखकर जरूर बल्लेबाज को गेंद की खुशबू आ गई होगी। 

बता दें कि ओमान, नेपाल और यूएसए के बीच होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला 14 सितंबर से 20 सितंबर 2021 के बीच होगी। यह ओमान में खेली जाएगी। गुलशन झा ने नेपाल पुलिस क्लब की ओर से खेले गए दोनो मैचों में शानदार गेंदबाजी की है। ऐसे में अपकमिंग त्रिकोणीय श्रृंखला में वह नेपाल के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार