इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज से पहले कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह 2019 में एक डोप टेस्ट में विफल रहने के बाद वह अपने देश की जर्सी में फिर से इंटरनेशनल मैच खेल पाएंगे। 33 वर्षीय हेल्स को यह दूसरा मौका मिला है। वह 2019 में डोप टेस्ट में विफल रहे थे लेकिन अब वह कप्तान जोस बटलर और कोच मैथ्यू मॉट के तहत खेलने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

तत्कालीन कप्तान इयोन मॉर्गन ने दावा किया था कि हेल्स ने टीम मूल्यों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाया है।

Advertisement

हेल्स लिमिटेड ओऴर टीम में लौटे हैं। उन्हें चोटिल जानी बेयरस्टो की जगह पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चुना गया है।

हेल्स ने डेली मेल से कहा कि यह उनकी गलती थी कि उन्होंने 2019 में विश्व कप से पहले मनोरंजन-संबंधी ड्रग्स लेने के बारे में बताया नहीं था।

उन्होंने कहा, "यह मेरी गलती थी। यह मैंने किया था। आपको शीशे में खुद को देखना होगा और एक व्यक्ति के रूप में सुधार करना होगा और अपनी गलतियों से सीखना होगा।"

हेल्स ने कहा, "विश्व कप से चूकना काफी दर्दनाक था।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "अपनी टीम को विश्व कप जीतते देखना शानदार था लेकिन साथ यह बात भी आपको अंदर तक खाती है कि आपको इस टीम का हिस्सा होना चाहिए था।"

उन्हें इंग्लैंड की तरफ से खेलने का दूसरा मौका बेयरस्टो की चोट के कारण मिला है। उन्होंने मॉर्गन के संन्यास के बाद इंग्लैंड एन्ड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से बात करने का साहस जुटाया और उन्हें सकारात्मक जवाब मिला।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार