New Zealand 2023 World Cup Squad: न्यूजीलैंड ने भारत में अगले महीने से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के सिलेक्टर्स ने विस्फोटक बल्लेबाज फिन एलन के ऊपर विल लंग को तरजीह देते हुए टीम में शामिल किया। इसके अलावा तेज गेंदबाज काइल जैमीसन औऱ एडम मिल्ने भी टीम का हिस्सा नहीं हैं, जो चोट के कारण इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो चुके हैं। वहीं बिना सेंट्रक कॉन्ट्रैक्ट वाले ट्रेंट बोल्ट और जेम्स नीशम को शामिल किया गया है। 

Advertisement

तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में बोल्ट, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन औऱ मैट हैनरी हैं और उनके साथ ऑलराउंडर डेरिल मिचेल औऱ नीशम। ईश सोढडी और मिचेल सैंटनर के रूप में दो स्पेशलिस्ट स्पिनर हैं। स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल चोट के कारण टीम में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, जिसके चलते नीशम के लिए टीम के दरवाजे खुले।

Advertisement

टीम की कप्तानी केन विलियमसन करेंगे जो आईपीएल 2023 के दौरान लगी चोट से उभर रहे हैं। हालांकि उनकी वापसी कोल लेकर किसी तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। विलियमसन जब तक उपलब्ध नहीं होंगे तब तक उप-कप्तान टॉम लैथम टीम की कमान संभालेंगे।  

विलियमसन और साउदी का यह चौथा वर्ल्ड कप है। वहीं मार्क चैपमैन,डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेलस ग्लेन फिलिप्स को पहली बार वनडे वर्ल्ड कप टीम में मौका मिला है। 

बता दें कि सभी टीमों के पास अपने फाइनल 15 खिलाड़ियों में बदलाव करने का मौका 28 सितंबर तक है। इसके बाद किसी बदलाव के लिए आईसीसी की मंजूरी लेनी होगी। पिछले वर्ल्ड कप की रनरअप रही न्यूजीलैंड अपना पहला मुकाबला मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड के खिलाफ 5 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी।

वर्ल्ड कप 2023 के लिए न्यूजीलैंड टीम

Advertisement

Also Read: Live Score

केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम (उप-कप्तान), डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार