New Zealand vs West Indies vs 3rd Test Day 1: डेवोन कॉनवे (Devon Conway) और कप्तान टॉम लैथम (Tom Latham) के शानदार शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने माउंड मॉन्गनुई के बे ओवल स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन (18 दिसंबर) का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 334 रन बना लिए हैं। दिन के अंत पर कॉनवे और नाइटवॉचमैन जैकब डफी नाबाद पवेलियन लौटे।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरूआत बेहतरीन रही और कॉनवे-लैथम ने मिलकर पहले विकेट के लिए 86.4 ओवर में 323 रन की साझेदारी की। बता दें कि न्यूजीलैंड के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार ऐसा हुआ है जब पहले विकेट के लिए 300 या उससे ज्यादा रन की साझेदारी हुई है।

Advertisement

इससे पहले साल 1972 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही ग्लेन टर्नर और टेरी जार्विस ने पहले विकेट के लिए 387 रन की साझेदारी की थी। इसके अलावा यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप इतिहास में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले विकेट के लिए 317 रन की साझेदारी की थी।

वेस्टइंडीज को एकमात्र सफलता लैथम के रूप में मिली, जिन्हें केमार रोच ने अपना शिकार बनाया। लैथम ने 246 गेंदों में 137 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 1 छक्का जड़ा। उनके करियर का यह 15वां टेस्ट शतक है।

वहीं कॉनवे ने अपने करियर का छठा शतक लगाया और 279 गेंदों में 178 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें वह 5 चौके जड़ चुके हैं। वहीं डफी ने अपना विकेट बचाए रखा और नाबाद 9 रन बनाए।

गौरतलब है कि तीन मैच की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार