न्यूजीलैंड ने हेमिल्टन के सेड्डन पार्क में खेले जा रहे दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के तीसरे दिन के अंत तक दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। न्यूजीलैंड को अभी जीत के लिए 227 रनों की दरकार है। टॉम लैथम 21 रन बनाकर नाबाद रहे। मेजबान टीम को एकमात्र झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा, जिन्हें डेन पीड्ट ने पवेलियन का रास्ता दिखाया।

 
Advertisement

तीसरे दिन साउथ अफ्रीका दूसरी पारी की शुरूआत करने उतरी थी और 235 रनों पर ऑलआउट हो गई। पहली पारी में मिली बढ़त के चलते न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 267 रनों का लक्ष्य दिया। साउथ अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में डेविड बेडिंघम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला शतक जड़ा और 141 गेंदों में 110 रन की पारी खेली। इसके अलावा कीगन पीटरसन ने 43 रन और कप्तान नील ब्रैंड ने 34 रन बनाए। टीम के 7 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए।

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू पर कमाल करते हुए दूसरी पारी में विलियम ओ'रूर्के ने 5 विकेट चटकाए। उन्होंने इस मैच में कुल 9 विकेट लिए , जो न्यूजीलैंड के लिए डेब्यू पर किया गया बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन हैं।  उनके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 2 विकेट, मैट हैनरी, रचिन रविंद्र औऱ नील वैग्नर ने 1-1 विकेट हासिल किया।

Also Read: Live Score

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 242 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम 211 रन पर ही ढेर हो गई थी। 
बता दें सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम 1-0 से आगे है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार