4 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। बिलाल आसिफ की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अबु धाबी में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक टेस्ट मैच की पहली पारी मे 274 रनों पर ही ढेर कर दिया। देखें पूरा स्कोरकार्ड
Advertisement
न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियमसन और बीजे वॉटलिंग ने शानदार अर्धशतक लगाया। विलियमसन ने 89 और वॉटलिंग ने 77 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई भी कीवी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका, टीम के 6 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
Advertisement
कीवी टीम दूसरे दिन 7 विकेट के नुकसान पर 229 रनों से आगे खेलने उतरी। जिसमें बाकी के बल्लेबाज सिर्फ 45 रन ही जोड़ सके।
पाकिस्तान के लिए बिलाल आसिफ सबसे सफल रहे और उन्होंने 65 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा यासिर शाह ने 3 और हसन अली,शाहीन अफरीदी ने 1-1 विकेट चटकाए।