न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जॉर्जर वर्कर (George Worker) ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।  34 साल के वर्कर ने निवेश कंपनी में मिले अच्छे मौके के चलते यह फैसला किया है। ऑकलैंड क्रिकेट ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि वह घरेलू क्रिकेट में सेंट्रिल डिस्ट्रिक्ट और ऑकलैंड के लिए खेले। 

Advertisement

वर्कर ने कहा, “ 17 साल प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने के बाद मैं खेल से संन्यास ले रहा हैं। इस फैसले के साथ ही मेरे जीवन का अविश्वसनीय अध्याय खत्म हो गया और नए साहसिक काम की शुरूआत हो गई है। मेरे करियर के दौरान, मेरी कई अच्छी दोस्ती हीं तो हमेशा मेरे साथ रहेंगी।

Advertisement

वर्कर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का हिस्सा भी रहे। वह 2015 से 2018 तक न्यूजीलैंड के लिए दस वनडे और दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले, जिसमें उन्होंने क्रमश: 272 और 90 रन बनाए। उन्होंने 2015 में जिम्बाब्वे औऱ साउथ अफ्रीका दौरे पर डेब्यू किया था। टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू पर 38 गेंदों में 62 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें 2017 में न्यूजीलैंड के लिए वनडे डेब्यू किया था। इस फॉर्मेट में उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए तीन अर्धशतक जड़े। 

वर्कर को मार्च 2022 में न्यूजीलैंड की वनडे टीम में उन्हें मार्क चैपमैन के बाहर होने के बाद मौका मिला था। हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था। 

वर्कर ने लिस्ट ए में 169 मैच में 43.64 की औसत से 6721 रन बनाए, जिसमें 18 शतक औऱ 37 अर्धशतक जड़े। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 29.49 की औसत से 6400 रन, टी-20 में 123.57 की स्ट्राईक रेट से 3480 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने तोनों फॉर्मेट में गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया औऱ क्रमश: 58, 60 और 42 विकेट लिए। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार