New Zealand vs Australia 1st T20I: न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के बल्लेबाज टिम रॉबिन्सन (Tim Robinson T20I Century) ने बुधवार (1 अक्टूबर) को माउंट मॉन्गनुई के बे ओवल में खेले गए पहले टी-20 इंटनरेशनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने करियर का पहला शतक लगाया। रॉबिन्सन ने 66 गेंदों में नाबाद 106 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 चौके और 5 छक्के जड़े, यानी उनके शतक में बाउंड्रीज के जरिए कुल 54 रन आए। 

Advertisement

पूर्ण सदस्य देशों में टी-20 इंटरनेशनल में कम से कम 100 रन की पारी में सबसे कम रन बाउंड्रीज के जरिए बनाने का अनचाहा रिकॉर्ड रॉबिन्सन ने अपने नाम कर लिया। इस लिस्ट में उन्होंने बाबर आजम को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पारी में 62 रन बाउंड्रीज के जरिए बनाए थे। 

Advertisement

इसके अलावा सबसे ज्यादा गेंद खेलकर टी-20 इंटरनेशनल शतक (पूर्ण सदस्य देश) जड़ने के मामले में रोहित शर्मा को पछाड़कर रॉबिन्सन पांचवें नंबर पर आ गए हैं। रॉबिन्सन ने 65 गेंद में अपना शतक पूरा किया, वहीं रोहित शर्मा ने 2024 में अफगानिस्तान के खिलाफ 64 गेंद में शतक पूरा किया था। 

रॉबिन्सन न्यूजीलैंड के लिए सबसे कम उम्र में टी-20 इंटरनेशनल में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रॉबिन्सन ने यह शतक 23 वर्ष 156 दिन की उम्र में जड़ा है। न्यूजीलैंड की ओर से टी-20 क्रिकेट में युवा शतकवीरों की लिस्ट में फिन एलन शीर्ष पर हैं, जो 23 वर्ष 96 दिन की उम्र में यह कारनामा कर चुके हैं।

बता दें कि रॉबिन्सन की यह पारी तब आई जब न्यूजीलैंड ने 3 विकेट सिर्फ 6 रन के कुल स्कोर पर गवां दिए थे। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि यह शतक न्यूजीलैंड की जीत के लिए नाकाफी साबित हुआ औऱ उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट गवाकर ही हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान मिचेल मार्श ने 43 गेंद में 85 रन की विजयी पारी खेली। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार