Ireland vs New Zealand ODI: न्यूजीलैंड ने मंगलवार (12 जुलाई) को डबलिन में खेले गए दूसरे वनडे मैच में आयरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। आयरलैंड के 216 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 38.1 ओवर में 7 विकेट गवांकर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही और पारी की पहली दो गेंद पर मार्टिन गुप्टिल (0) और विल यंग (0) आउट हो गए। इसके बाद फिन एलेन ने कप्तान टॉम लैथम के साथ मिलकर पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। एलेन ने 58 गेंदों में छह चौकों औऱ तीन छक्कों की मदद से 60 रनों की पारी खेली, वहीं लैथम ने 73 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए। इन दोनों के पवेलियन लौटने के बाद माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाकर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। 

आयरलैंड के लिए सिमी सिंह और मार्क अडायर ने दो-दो विकेट, वहीं क्रैग यंग और कर्टिस कैंपर ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड 48 ओवरों में 216 रनों पर ऑलआउट हो गई। मेजबान टीम के लिए जॉर्ज डॉकरेल ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 61 गेदों में दस चौकों और दो छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा एंडी मैकब्राइन ने 28 रन और मार्क अडायर ने नाबाद 27 रन की पारी खेली।

न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर और मैट हैनरी ने दो-दो, जैकब डफी और ग्लेन फीलिप्स ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

माइकल ब्रेसवेल को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार