वेलिंग्टन, 19 जनवरी (CRICKETNMORE)| मार्टिन गुप्टिल (100) की शतकीय पारी और मैट हेनरी (4/53) की गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने शुक्रवार को पांचवें और अंतिम वनडे मैच में पाकिस्तान को 15 रनों से हरा दिया। बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले गए इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच वनडे मैचों की सीरीज 5-0 से अपने नाम कर ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 271 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड की ओर से मिले लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई और 256 रनों पर ऑल आउट हो गई। 

Advertisement

गुप्टिल ने अपनी शतकीय पारी के दम पर न्यूजीलैंड की सधी हुई शुरुआत दी। हालांकि, 52 के कुल स्कोर पर कोलिन मुनरो (34) रुमान रईस की गेंद पर मोहम्मद नवाज के हाथों लपके गए। 

 

इसके बाद कप्तान केन विलियमसन (22) ने गुप्टिल के साथ 49 रनों की साझेदारी की और टीम को 100 के आंकड़े के पार पहुंचाया, लेकिन आमिर यामिन ने उमर अमिन के हाथों विलियमसन को कैच आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। 

गुप्टिल ने रॉस टेलर (59) के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 112 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी की और टीम को 213 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर गुप्टिल को रुमान ने पवेलिय का रास्ता दिखाया। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

गुप्टिल के आउट होने के बाद टीम की पारी बिखर गई और न्यूजीलैंड ने सात विकेट गंवाकर 271 रनों का स्कोर खड़ा किया। 

इस पारी में पाकिस्तान के लिए रुमान ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा, फहीम अशरफ को दो और आमेर को एक विकेट हासिल हुआ।

 

 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान के लिए पारी की शुरुआत खराब रही। 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही उसने अपने पांच विकेट गंवा दिए। इसके बाद हारिस सोहेल ने 63 रनों और शादाब खान ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेल टीम को संभालने की कोशिश की और लगभग लक्ष्य तक पहुंच गए थे, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने ऐसा होने नहीं दिया और पाकिस्तान की टीम केवल 15 रनों से हार गई। 

इस पारी में न्यूजीलैंड के लिए हेनरी के अलावा, मिशेल सेंटनर ने तीन, लॉकी फग्र्यूसन ने दो और कोलिन डी ग्रैंडहोमे ने एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार