न्यूजीलैंड ने शुक्रवार (13 जनवरी) को करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। न्यूजीलैंड ने पहली बार पाकिस्तान को उसकी सरजमीं पर वनडे सीरीज हराई है। पाकिस्तान के 280 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने 48.1 ओवर में 8 विकेट गंवाकर जीत हासिल कर ली।

Advertisement

डेवोन कॉनवे, केन विलयमसन के बाद ग्लेन फिलिप्स का तूफानी पचास जड़कर न्यूजीलैंड को जीत दिलाई। कॉनवे ने 65 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रन की पारी खेली। वहीं विलियमसन ने 68 गेंद में 53 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो चौके जड़े। एक समय न्यूजीलैंड का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 205 रन हो गया था। लेकिन फिलिप्स डटे रहे औऱ 42 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 63 रन बनाए। 

Advertisement

पाकिस्तान के लिए आघा सलमान-मोहम्मद वसीम जूनियर ने दो-दो, वहीं मोहम्मद नवाज-उसामा मीर ने एक-एक विकेट लिया।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने फखर जमान और मोहम्मद रिजवान की शानदार पारियों के दम पर 9 विकेट के नुकसान पर 280 रन बनाए। जमान ने शानदार शतक जड़ते हुए 122 गेंदों में दस चौकों और एक छक्के की मदद से 101 रन की पारी खेली। रिजवान ने 74 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें छह चौके शामिल थे।

पाकिस्तान की शुरूआत खराब रही और 21 रन के कुल स्कोर पर 2 विकेट गिर गए। इसके बाद जमान और रिजवान ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 154 रनों की साझेदारी की। इन दोनों के अलावा आघा सलमान ने 45 रन की पारी खेली।

Also Read: LIVE Score

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन विकेट, लॉकी फर्ग्यूसन ने दो, वहीं माइकल ब्रेसवेल और ईश सोढ़ी ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार