भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने शुभमन गिल (Shubman Gill) की टी20 टीम में वापसी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। उन्होंने साफ शब्दों में ये कहा है कि भारत के वनडे और टेस्ट कैप्टन की टी20 टीम में वापसी बेहद ही मुश्किल है।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वो एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए शुभमन गिल की टी20 टीम में वापसी पर अपना मत रखते नज़र आए। उन्होंने कहा, "शुभमन गिल के लिए मुश्किल तो होने वाला है। भारतीय टीम की सोच थी कि तीनों फॉर्मेट का एक कप्तान होना चाहिए ताकि आसानी हो। लेकिन यह होगा ही नहीं। शुभमन गिल टेस्ट और वनडे के कप्तान हैं, लेकिन उन्हें टी20 की कप्तानी तो मिलने से रही। इस समय तो भारत की टी20 टीम में उनका नाम आना भी मुश्किल है।"
वो आगे बोले, "फिलहाल भारतीय टीम जिस अंदाज़ से खेल रही है, उन्होंने पिछले चार मैचों में रनों का पहाड़ खड़ा किया है। जब आप 250 के स्कोर की बातें कर रहे हो और वो भी वर्ल्ड कप में, तो फिर आप यह नहीं सोचते हो कि हमें टीम में एंकर चाहिए। शुभमन गिल अपडेप्ट कर सकते हैं और चेंज कर सकते हैं, लेकिन ऐसा ना हो कि हमें वो ढूंढ़ने के चक्कर में द टेस्ट बैटर शुभमन गिल को खो दें। वो शुभमन गिल नहीं खोना चाहिए जो वनडे में बड़ा खिलाड़ी बन सकता है। मुझे लगता है शुभमन गिल के लिए यह मुश्किल (टी20 टीम में वापसी) होने वाला है, हालांकि चीज़ें कभी भी बदल सकती हैं, लेकिन आसान नहीं होगा।"
गौरतलब है कि 26 वर्षीय शुभमन गिल देश के लिए अब तक 40 टेस्ट, 61 वनडे और 36 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं। वो मौजूदा समय में वनडे और टेस्ट टीम के कैप्टन भी हैं और उन्होंने कुछ मुकाबलों में टी20 टीम की कैप्टेंसी भी की है। हालांकि साल 2026 के टी20 वर्ल्ड कप से पहले उन्होंने अपनी फॉर्म खो दी जिसके बाद उन्होंने स्क्वाड से ही बाहर कर दिया गया। ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो आगामी समय में भारत की टी20 टीम में जगह बना पाते हैं या नहीं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बताते चलें कि शुभमन गिल जल्द ही एक्शन में नज़र आएंगे, वो साल 2026 के IPL में गुजरात जायंट्स की कैप्टेंसी करने वाले हैं। ये टूर्नामेंट 28 मार्च से शुरू होगा जिसमें गुजरात अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को पंजाब किंग्स के खेलेगी।