हेमिल्टन, 12 दिसंबर (CRICKETNMORE)| न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने मंगलवार को दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 240 रनों से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज 2-0 से जीत ली है। सेडन पार्क में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरी पारी के दम पर 444 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे वेस्टइंडीज हासिल नहीं कर पाई और 203 रनों पर ढेर हो गई। 

Advertisement

वेस्टइंडीज की टीम को 203 रनों पर समेटने में नील वागनर (3/42) ने अहम भूमिका निभाई। न्यूजीलैंड की ओर से मिले लक्ष्य को हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज ने सोमवार को दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोकर 30 रन बनाए थे। 

Advertisement

इसके बाद, मंगलवार को अपनी पारी को आगे खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने 100 का आंकड़ा पार करने से पहले ही अपने तीन अन्य विकेट गंवाए। 

 

वेस्टइंडीज के लिए दूसरी पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले रोस्टन चेस (64) को वागनेर ने आउट किया। चेस छठे विकेट के रूप में आउट हुए और इसके बाद बाकी बचे चार बल्लेबाज भी 203 के कुलयोग तक पवेलियन पहुंच गए। 

इस पारी में वागनेर के अलावा, टिम साउथी, ट्रेंट बाउल्ट और मिशेल सेंटनर ने दो-दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या की भाभी पंखुड़ी शर्मा है बेहद खूबसूरत, जरूर देखें 

Advertisement

न्यूजीलैंड के लिए दूसरी पारी में नाबाद शतक लगाने वाले रॉस टेलर (नाबाद 107) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 67 रनों से हराया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार