न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (Devon Conway) ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स मे खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन डबल सेंचुरी लगाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया। उनके 200 रनों की बदौलत ही कीवी टीम 378 रनों तक पहुंच पाई। कॉनवे की इस पारी ने न्यूज़ीलैंड को सुकून दिया है वहीं, भारतीय फैंस की नींद उड़ चुकी है।

Advertisement

कॉनवे की पारी ने ना सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि टीम इंडिया की चिंताओं को भी बढ़ा दिया है। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 18 जून को साउथैम्पटन के मैदान पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है ऐसे में टीम इंडिया के लिए केन विलियमसन, रॉस टेलर के बाद अब डेवोन कॉनवे भी एक बहुत बड़ा सिरदर्द बन सकते हैं।

Advertisement

विलियमसन और रॉस टेलर का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ शानदार रहा है लेकिन कॉनवे विराट की टीम के खिलाफ कीवी टीम का ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। जिस तरह से कॉनवे ने इंग्लैंड के तेज़तर्रार गेंदबाज़ों को हरी पिच पर खेला है उसको देखकर भारतीय फैंस का चिंतित होना लाज़मी है।

कॉनवे की पारी के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं और कई तरह के रिएक्शन देते हुए मीम्स शेयर कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस कॉनवे और टीम इंडिया को किस तरह से जोड़ रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार