न्यूजीलैंड सरकार ने देश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट शुरू करने की इजाजत दे दी है। कोरोना के कारण कई महीनों से यहां इंटरनेशल क्रिकेट बंद है। न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।

एनजेडसी ने शुक्रवार को जारी अपने बयान में कहा, "सरकार ने हमें इंटरनेशनल क्रिकेट आयोजित कराने की हरी झंडी दे दी है। अब हम नवम्बर में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की मेजबानी का कार्यक्रम बना सकते हैं।"

वेस्टइंडीज को न्यूजीलैंड में उसी के खिलाफ तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं जबकि पाकिसतान को तीन टी20 और दो टेस्ट खेलने हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के साथ एक त्रिकोणीय सीरीज खेलने पर भी विचार कर रही है।

इस बीच, न्यूजीलैंड टीम का आस्ट्रेलिया दौरा जो अगले साल जनवरी में होना था, टाल दिया गया है। अब यह सीरीज कब होगी, इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। इस सीरीज के तहत तीन वनडे और एक टी20 मुकाबला होना था।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार