न्यूजीलैंड को टी 20 वर्ल्ड कप 2021 में अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद, न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने खुलासा किया है कि पाकिस्तान के खिलाफ कीवी टीम अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन मैदान पर नहीं उतार सकी। स्टीड का मानना है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एडम मिल्ने को खेलने की अनुमति नहीं दी थी।

Advertisement

लॉकी फर्ग्यूसन के टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद मिल्ने को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया था। स्टीड ने कहा कि न्यूजीलैंड मैनेजमेंट ने मिल्ने को पाकिस्तान के खिलाफ खिलाने के लिए मंजूरी लेने की पूरी कोशिश की लेकिन ICC की तकनीकी समिति ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

Advertisement

स्टीड ने मैच के बाद कहा, “हमने मिल्ने को प्लेइंग इलेवन में लाने की बहुत कोशिश की लेकिन वास्तव में आईसीसी ने हमारा अनुरोध अस्वीकार कर दिया। आप हमेशा इस तरह के बदलाव करने की योजना बनाते हैं, हमारे लिए सबसे परेशान करने वाली बात ये थी कि हमने शायद टीम को तीन बार बदला है। हमने सोचा था कि हमें एडम के खेलने की मंजूरी मिल जाएगी, लेकिन फिर इसे ठुकरा दिया गया। इसलिए हम इस पर आईसीसी से सवाल कर रहे थे।"

न्यूज़ीलैंड के हेड कोच के इस खुलासे के बाद आईसीसी के नियमों पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। वहीं, अब कीवी टीम को 31 अक्तूबर को भारत से भिड़ना है और ये मुकाबला जो भी टीम हारेगी उसके लिए सेमीफाइनल की राह लगभग खत्म हो जाएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार