काइल जैमीसन (पांच विकेट) और टिम साउदी ( तीन विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया है।

Advertisement

न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी 460 रन बनाए और दूसरे दिन शनिवार का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज के आठ विकेट 124 रनों पर ही गिरा दिए हैं।

Advertisement

जोशुआ डी सिल्वा दो और चेमार होल्डर पांच रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज अभी भी न्यूजीलैंड से 336 रन पीछे है।

पहली पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने अपने चार विकेट महज 29 रनों पर ही खो दिए थे। एक बार फिर जर्मेन ब्लैकवुड ने टीम को संभाला और 69 रनों की पारी खेली। शरमाह ब्रूक्स ने उनका अच्छा साथ दिया और एक छोर पर खड़े रहे। ब्रूक्स ने 92 गेंदों पर सिर्फ 14 रन बनाए और ब्लैकवुड से साथ पांचवें विकेट के लिए 68 रनों की साझेदारी की।

साउदी ने टीम को शुरुआती सफलताएं दिलाईं। उन्होंने क्रेग ब्रैथवेट (0) और डारेन ब्रावो (7) को आउट किया। इसके बाद जैमीसन ने जॉन कैम्पबेल (14) और रोस्टन चेज (0) के विकेट लिए।

जैमीसन ने ही ब्लैकवुड और ब्रूक्स की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने ब्रूक्स को आउट किया। फिर उन्होंने जेसन होल्डर (9) और अल्जारी जोसेफ (0) के विकेट लिए।

Advertisement

साउदी ने फिर ब्लैकवुड को आउट किया।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने छह विकेट के नुकसान पर 294 के कुल स्कोर से शुरुआत की। हेनरी निकोलस ने अपनी पारी को आगे बढ़ाया और 174 रन बनाए। उन्होंने नील वेग्नर के साथ 95 रन जोड़े। वेग्नर ने 66 रनों की साझेदारी की।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार