10 फरवरी। अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान न्यूजीलैंड ने भारत के साथ मंगलवार को यहां बे ओवल मैदान पर होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच के लिए इश सोढ़ी और ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। सोढ़ी और टिकनर क्राइस्टचर्च में इंडिया-ए के साथ जारी दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ए टीम का हिस्सा थे।

Advertisement

कीवी टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। मिशेल सैंटनर, टिम साउदी पेट की समस्या से पीड़ित हैं जबकि स्काट कुगेलेजिन को वायरल फीवर है। इन तीनों के तीसरे वनडे में खेलने को लेकर संदेह है।

Advertisement

सैंटनर और कुगेलेजिन तो भारत के साथ आकलैंड में हुए दूसरे वनडे में भी नहीं खेल सके थे। साउदी हालांकि तबीयत पूरी तरह ठीक नहीं होने के बावजूद खेले थे और उन्होंने विराट कोहली का विकेट भी लिया था।

इन सबके अलावा कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन भी चोटिल हैं। केन कंधे की चोट के कारण पांच मैचों की टी-20 सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों और शुरुआती दो वनडे मैचों में नहीं खेल सके थे।

पांच मैचों की टी-20 सीरीज 0-5 से गंवाने के बाद कीवी टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार